Top 15 Electric 2W Brands in India 2026 – TVS iQube नंबर 1, Bajaj , Ather टॉप 3 में

Top 15 Electric 2W Brands : Tvs iQube और Orbiter की शानदार सफलता ने TVS Moter को बजाज और एथर एनर्जी से आगे शीर्ष स्थान पर मजबूती से खड़ा कर दिया है।

मार्च 2026 में आये वाहन के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने प्रमुख OEM निर्माता कंपनी ने अपने Electric Vehicles (EV) दोपहिया वाहनों के उनके बाजार पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। इस मामले में TVS मोटर कंपनी सबसे आगे खड़ी नजर आ रही , जिसने अपने 49,453 EV यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर 01 का स्थान हासिल किया। हाल ही में TVS iQube और Orbiter दोनों के अच्छे प्रदर्शन के चलते कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपना दबदबा काफी मजबूती के साथ पेश किया है।

वही दूसरे स्थान पर बजाज ऑटो कंपनी ने अपनी 46,246 यूनिट्स की बिक्री दर्ज करवा दी। कंपनी ने मार्च 2026 के महीने में चेतक EV पोर्टफोलियो के विस्तार से कंपनी को अच्छी बिक्री मिली। EV बिक्री में तीसरे स्थान को एथर एनर्जी ने हासिल किया , जिसने 35,688 की अपनी EV स्कूटर यूनिट्स की काफी अच्छी बिक्री दर्ज करवा चुकी है। कंपनी को रिट्ज़ा फैमिली स्कूटर जिसकी रेंज 450 है उसने कंपनी की बिक्री को स्थिरता बनाए रखने में मदद की।

New TVS Orbiter Electric Scooter

इसके साथ ही देश की शान हीरो मोटोकॉर्प ने 21,434 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया, क्योंकि कंपनी के पास इसका एक सब-ब्रांड विडा है जिसने देश भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। विडा पोर्टफोलियो, जिसमें VX2 सीरीज और प्रो रेंज शामिल हैं, जिसको ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया गया है और इस वित्तीय वर्ष में इसकी बिक्री में और काफी सुधार होने की उम्मीद शामिल है।

Top 15 Electric 2W Brands 2026
Number EV Brand Sales (Units)
1 टीवीएस 49,453
2 बजाज 46,246
3 एथर 35,688
4 हीरो 21,434
5 ओला इलेक्ट्रिक 10,117
6 ग्रीव्स (एम्पीयर) 7,965
7 रिवर 4,146
8 बीगॉस 3,680
9 सिंपल एनर्जी 1,744
10 ई-स्प्रिंटो 1,510
11 रिवोल्ट 1,328
12 लेक्ट्रिक्स 782
13 मोटोवोल्ट 780
14 क्वांटम एनर्जी 615
15 ओबेन इलेक्ट्रिक 573

ओला इलेक्ट्रिक की रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है , जो सिर्फ अपनी 10,117 यूनिट्स की बिक्री कर पाई और इसको पांचवें स्थान मिला। कभी एक समय था जब EV स्कूटर बिक्री के मामले में सबसे अग्रणी रही ओला कंपनी को अब पुराने देशी Two व्हीलर ब्रांडों और नए प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी कई डिस्काउंट स्कीमों देने के के बावजूद, यह उस सफलता को दोबारा हाशिल नहीं पाई है जो इसे अतीत में मिली थी जब इसकी EV मार्किट की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक थी।

इसके विपरीत, ग्रेव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का एम्पीयर ब्रांड 7,965 यूनिट्स की अपनी बिक्री के साथ छठे स्थान पर अपनी जगह बना ली, क्योंकि यह काफी किफ़ायती EV two व्हीलर मॉडल पेशकशों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए है। इस उभरते हुए EV खिलाड़ी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जिनमें रिवर मोबिलिटी की इंडी मॉडल की बदौलत कंपनी ने अपनी 4,146 यूनिट्स की बिक्री दर्ज करवा दी है। गौरतलब है कि इंडी पर आधारित यामाहा EC-06 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था।

इसके साथ की EV बाजार की डेली लाइफ में उपयोगिता-आधारित स्कूटर की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कंपनी इसका बेनिफिट लेने के लिए, रिवर कंपनी अपना उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रही है। वही बीगॉस ऑटो ने 3,680 EV यूनिट्स का उत्पादन किया, जबकि सिंपल एनर्जी ने 1,744 यूनिट्स का उत्पादन किया, क्योंकि यह कंपनी EV मार्किट धीरे-धीरे पूरे भारत में अपनी पहुंच बढ़ा रही है।

ई-स्प्रिंटो कंपनी ने पिछले महीने अपनी 1,510 यूनिट्स की बिक्री दर्ज करवाई है, जबकि रिवोल्ट मोटर्स ने अपनी कुल 1,328 यूनिट्स की बिक्री के साथ दसवां और ग्यारहवां स्थान हासिल किया। लेक्ट्रिक्स ईवी और मोटोवोल्ट मोबिलिटी ने अपनी 1,000 यूनिट्स से कम की बिक्री दर्ज करवा दी। इस EV Two Wheeler लिस्ट में सबसे नीचे क्वांटम एनर्जी 615 यूनिट्स और ओबेन इलेक्ट्रिक 573 यूनिट्स के साथ EV Automobile मार्किट धीरे -धीरे अपने पकड़ बना रहे है।

नोट : ये सभी EV Two Wheeler बिक्री के डाटा स्टॉक एक्सचेज NSE & BSE की ऑफिसियल वेबसाइट और बड़ी मीडिया साइट से लिए गए है |

Leave a Comment