Gold Silver Price Crash: लगातार गिर रहे सोना-चांदी के भाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट,आखिर कब थमेगा ये सिलसिला?

Gold Silver Price Crash: इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन में अचानक से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि दिन के ट्रेडिंग सेशन के दौरान मामूली सुधार देखने को मिला । (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) में ₹86 रूपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी (Silver Rate Today) में शुरुआती गिरावट के बाद ₹744.00 प्रति किलो की तेजी आई, जिससे इसका दाम बढ़कर ₹2,34,123 हो गया। स्टॉक मार्किट में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिकवरी के भी मिल रहे है ।

Gold Silver Price Crash: इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन के दौरान सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है। हालाँकि इस महीने से ही इसमें गिरावट जारी है। आज के दिन इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। सुबह 9.30 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price Today) 1,49,850 रुपये चल रही है। इसमें आज के दिन 01:12 (दोपहर) में ₹451 रुपये प्रति 10 ग्राम की तक की गिरावट देखने को मिली । वहीं चांदी (Silver Price Today में इस समय ₹1579.00 रुपये प्रति किलो की गिरावट है।

Also Read: 24K Gold Price Today

Gold Price Crash: आज कितना गिरा सोने का भाव ?

इस खबर को लिखने तक गिरावट के बाद सोने-चांदी में धीरे-धीरे रिकवरी आ रही है। सुबह 09 :07 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का दाम 1,49,800 रुपये चल रहा है। इसमें 270 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने आज के दिन 1,49,625 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,50,455 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

Silver Price Crash: आज कितनी सस्ती हुई चांदी?

आज के दिन ( MCX)कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में गिरावट देखने को मिली । सुबह 9:55 बजे से लेकर सुबह 10:25 बजे तक चांदी में ₹1,777 रुपये प्रति किलो का उछाल देखने को मिला। इस समय 1 किलो चांदी का भाव (दोपहर) 1:33 बजे तक 2,31,550 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,31,550 रुपये प्रति किलो का लो और 2,35,180 रुपये प्रति किलो का दिन का हाई बनाया है।

इस दोनों कीमती धातु ने जनवरी के अंत में अपना ऑल टाइम हाई प्राइस रिकॉर्ड बनाया था। जनवरी में चांदी का भाव ₹4,20,000 रुपये पहुंच गया था। आज चांदी ने ₹2,31,135 रुपये प्रति किलो का दिन का लो बनाया है। अगर हम चांदी के ऑल टाइम हाई प्राइस से इसकी तुलना करें तो इसकी कीमत अब लगभग आधी चुकी है।

Aaj Ke Sone Ka Bhav: 24, 22 और 18 कैरेट का ताज़ा भाव

Sone Aur Chandi Ka Bhav: आज कितना है सोने-चांदी का भाव

आज सोना-चांदी किस शहर में सस्ता मिल रहा है?

मुंबई शहर में सोने-चांदी का दाम आज सबसे कम है। इस सिटी में 1 किलो चांदी ₹2,50,000 रुपये में मिल रही है। साथ ही 10 ग्राम सोने 24k की कीमत यहां ₹1,49,840 रुपये है।

आज सोना-चांदी किस शहर में महंगा मिल रहा है?

कुछ सिटी जैसे चेन्नई में सोना-चांदी आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव ₹2,55,000 रुपये है। इसके साथ ही 10 ग्राम सोने की 24k कीमत ₹1,51,200 रुपये है।

अभी सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल चल रहा है कि आखिर सोने और चांदी में गिरावट कब तक रहेगी?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर ( श्री अजय केडिया ) की मानें तो सोने-चांदी में ये गिरावट मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध तक बनी रहने की संभावना है ।

Leave a Comment